Crime News: चाची ने किया भतीजे का मर्डर, शव के तीन टुकडे़ कर सीमेंट से दीवार में चुनवाया, इस चीज के लिए उठाया खौंफनाक कदम
Jun 3, 2025, 12:43 IST
Crime News: पश्चिम बंगाल से एक हेरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चाची ने अपने भतीजे की हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव को दीवार में सीमेंट और रेट से चुनवा दिया। हालांकि, पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। जिसमें महिला ने कबूल किया है उसने पैसों के लेन-देन के चलते अपने भतीजे की हत्या की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान सद्दाम नदाब के रूप में हुई है। वह पेशे से एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर था और मालदा में अपनी चाची के साथ रहता था। उसकी चाची मौमिता भी सद्दाम के साथ काम करती थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। हालांकि, पुलिस को कहना है कि ये हत्या लेन-देन के चलते हुई है। खबरों की माने, तो महिला के भतीजे सद्दाम को आखिरी बार 18 मई को देखा गया था। वह स्कूटर लेकर चाची के घर से निकला था. लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वहीं सद्दाम के परिजनों ने जब उसकी तलाश की, तो उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद सद्दाम के भाई और उसके घरवालों ने उसकी चाची पर शक जताया और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि सद्दाम की हत्या की थी। इसके बाद उसे शव के तीन टुकड़े किए और अपने पिता के घर सीढ़ियों के नीचे शव को सीमेंट से दीवार में दफना दिया। खबरों की मानें, तो पुलिस ने बताया इस मर्डर केस को पैसों के लेन-देन के चलते अंजाम दिया गया है। सद्दाम के पास लेबर कॉन्ट्रैक्टर के कई लाख रुपए रहते थे। ऐसे में शक है कि इसी पैसे को लेकर उसका झगड़ा और उसकी चाची ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस महिला के चाचा से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, मौमिता ने निशानदेही पर सद्दाम के शव को बरामद कर लिया गया है।
