Haryana New Governor: हरियाणा का राज्यपाल बनने के बाद सामने आया असीम कुमार घोष का पहला बयान, किसानों को लेकर कही ये बात

 
Asim Kumar Ghosh's first statement came out after becoming the Governor of Haryana
Haryana New Governor: हरियाणा के नए राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष होंगे। उन्हें प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले  हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय थे। उन्होंने 18 जुलाई 2021 से अब तक यह जिम्मेदारी संभाली। 

राज्यपाल बनने के बाद सामने आया बड़ा बयान

इसी बीच असीम कुमार घोष का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक विकसित राज्य है। इसकी प्रति व्यक्ति आय अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। लेकिन मेरा मानना है कि हरियाणा को कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है किसानों की समस्याएं हैं और कानून-व्यवस्था भी एक चिंता का विषय है। भाजपा सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। वहां पहुँचने के बाद, मैं मंत्रियों, मुख्यमंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संपर्क स्थापित करूंगा। 

कौन हैं असीम कुमार घोष

दरअसल, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को असीम कुमार घोष नाम का ऐलान कर दिया है। असीम कुमार घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। घोष  1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर हावड़ा लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ा था। हालांकि,  उन्हें इस उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।