Haryana: हरियाणा में छात्रवृति के लिए आवेदन शुरू, देखें पूरी जानकारी
Jun 12, 2025, 18:54 IST
Haryana: खेल विभाग ने खेल उपलब्धियों के आधार पर नगद ईनाम व छात्रवृति के लिए जिला के खिलाडिय़ों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि जिला के खिलाड़ी एक जनवरी, 2024 व इसके बाद की खेल उपलब्धियों के आधार पर नगद इनाम व छात्रवृति के लिए एक सप्ताह के अंदर-अंदर हरियाणाखेलकैशआवार्डडोटइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला के राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ी नगद ईनाम व छात्रवृति के लिए विभाग के पोर्टल यूआरएल हरियाणाखेलकैशआवार्डडोटइन तथा पोर्टल कैश आवार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र खिलाड़ी एक सप्ताह में पोर्टल पर आवेदन करें।
