Haryana: हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने कई लोगों को कुचला, 1 की मौत 5 घायल

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज हरियाणा के अंबाला शहर में नेशनल हाईवे पर एक कैंटर ने छबील पर शरबत पी रहे लोगों को बड़ी ही बेरहमी से कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हुआ, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, वहां खड़े कई वाहनों को भी बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। Haryana News सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल भेजा। इसके अलावा मृतक के शव को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कैंटर चालक को भी काबू कर लिया है। Haryana News Haryana: हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने कई लोगों को कुचला, 1 की मौत 5 घायल नेशनल हाईवे लगाई थी छबील जानकारी के मुताबिक, दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे पर यह छबील लगाई गई थी। इसमें साइड में खड़े होकर लोग शरबत पी रहे थे। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने शरबत पी रहे लोगों में टक्कर मार दी। यह कैंटर अचानक बेकाबू हो गया और छबील पर चढ़ गया। इससे वहां भगदड़ मच गई।