Haryana Cabinet Meeting : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को होगी।
CM सैनी ने तीन नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से कैबिनेट बैठक की सूचना सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजी गई है, ताकि बैठक में रखे जाने वाले विभागीय प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा सके।
इस बैठक में हाल ही में CM के गुजरात दौरे के दौरान हुए 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा संभव है। इसके साथ ही कैबिनेट में सभी निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने और उन्हें औपचारिक मंजूरी देने से जुड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
