हरियाणा में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली

 
हरियाणा में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर के लगी गोली

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के नूंह में सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा में क्राइम ब्रांच पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कार्रवाई की। इसी फायरिंग के दौरान गो-तस्कर पैर में गोली लगी और घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला निवासी सुडाका के रूप में हुई है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन गोवंश, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।

बताया जा रहा है की घायल तस्कर को बलिदानी हसन खां नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है। नूंह क्राइम ब्रांच इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है।