शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी: युद्धवीर सिंह

 
शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी: युद्धवीर सिंह


भिवानी। शिक्षा विभाग द्वारा खंड स्तरीय कला उत्सव 2026 का आयोजन यहां अनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह शामिल हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र भारद्वाज ने की। नोडल अधिकारी प्रवेश गौतम मौजूद रहे। इस अवसर पर कमल सिंह, मनीष कुमार व लक्ष्मण गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कला उत्सव में कक्षा नौंवी से 12वीं तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न कलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न कलाओं के माध्यम से बच्चों को अपनी कला दिखाने का उचित मंच  मिलता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है। आने वाले समय में ये बच्चे कला के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता प्रवेश गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी पहले जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रतियोगिता के परिणाम में समूह नृत्य में एसआरएस भिवानी स्कूल प्रथम, पीएम श्री कन्या स्कूल द्वितीय, मेगा माइंड स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। थियेटर प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान वैश्य इंटरनेशनल स्कूल भिवानी, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या स्कूल देवसर ने प्राप्त किया। कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएम श्री कन्या स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास ने व तृतीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरक कलां ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरक कलां की छात्रा तन्नू ने, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंढाणा की छात्रा पारूल ने द्वितीय स्थान, सेंट जेवियरर्स स्कूल की छात्रा संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वोकल म्यूजिक में  जनसेवा विद्या विहार की साक्षी मेहरा ने प्रथम, राजकीय   वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंढाणा के मनदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सोनिया, रीतू, शीतल भारद्वाज, सुनीता, आशा सांगवान, पूजा, सुमन, सुशीला, अनीता, सोनिया , सुनैना एबीआरसी व पीआरबी ने मुख्य भूमिका निभाई।