सभा के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

: भाजपा विधायक मुकेश शर्मा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी लिया स्वच्छता का संकल्प

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर। गुरुग्राम के लेजर वैली स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के समापन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई करते हुए कचरा एकत्रित किया और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, गुरुग्राम के भाजपा विधायक मुकेश शर्मा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक अभियान या अवसर तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ समाज में भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।

सभा के बाद प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया।