बेरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स से दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए एईआरओ नियुक्त, स्थान भी हुए निर्धारित : डीसी
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए निर्धारित एईआरओ कार्यालयों में करें संपर्क नागरिक
झज्जर, 5 अगस्त। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत मतदाता सूचियों को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम विलोपित करने, संशोधन कराने तथा दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
डीसी वर्षा खंगावल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन करवाने से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
बेरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर से दावे व आपत्ति निपटान के लिए बूथ अनुसार स्थान निर्धारित : एसडीएम
एसडीएम बेरी एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेणुका नांदल ने बताया कि पोलिंग स्टेशन 01 से 10 (गांव सिवाना, चिमनी एवं ढराणा) के वोटर के लिए मार्किट कमेटी कार्यालय बेरी का स्थान निर्धारित गया है,मतदाता कमेटी सचिव विजय गुरान से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार बूथ संख्या 11 से 21 (गांव बिसहान, गोच्छी एवं शेरिया) के वोटर के लिए नायब तहसीलदार, तहसील कार्यालय बेरी में नायब तहसीलदार मनोज कुमार, बूथ संख्या 22 से 31 (गांव लकड़िया, धांधलान एवं डीघल) के लिए एसडीएम कार्यालय बेरी में, डॉ नरेश कुमार, बूथ संख्या 32 से 41 (गांव डीघल व भम्भेवा) के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में, डॉ नरेश दहिया बूथ संख्या 42 से 51 (गांव दीमाना, गांगटान व बहराणा) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ संजय कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
एसडीएम ने आगे बताया कि पोलिंग स्टेशन 52 से 56 तथा 68 से 72 (गांव भापड़ौदा व खरहर) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ गौतम राम तथा बूथ संख्या 73 से 83 (गांव छारा) के वोटर ब्लॉक कृषि अधिकारी कार्यालय बेरी में डॉ अशोक रोहिल्ला से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 57 से 67 (गांव आसंडा, रोहद व दहकोरा) के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ. रवि प्रकाश भोकवाल, बूथ संख्या 84 से 90 (गांव छोछी, मदाना कलां व मदाना खुर्द )के वोटर एसडीएम कार्यालय, बेरी में डॉ. रवि राठी,
बूथ संख्या 91 से 100 के वोटर नगरपालिका कार्यालय बेरी में
पवितर गुलिया तथा बूथ संख्या 101से 105,139 से 143 ( बेरी,बाकरा, बाघपुर व वजीरपुर)के वोटर नगरपालिका कार्यालय बेरी में एसडीओ अमन सोनी से संपर्क कर सकते हैं।
इसी प्रकार बूथ संख्या 106 से 116 तक ( गांव दूबलधन विध्यान, धिकयान और किरमान )के वोटर बीडीपीओ कार्यालय बेरी में धर्मपाल बीडीपीओ,बूथ संख्या 117 से 123(गांव माजरा -दूबलधन )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में एसडीओ राजीव यादव से संपर्क कर सकते हैं।
एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि बूथ संख्या 124 से 132(गांव मलिक पुर,सफीपुर, पहाड़ीपुर, अच्छेज औऱ गोधडी )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में अजय हुड्डा एसडीओ, बूथ संख्या 133 से 138 व 144 से 148 (गांव जहाजगढ़, पलड़ा और एमपी माजरा ) के वोटर बीडीपीओ कार्यालय बेरी में इशवेंद्र एसडीओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि बूथ संख्या 149 से 159 (गांव धौड़, दुजाना व चमनपुरा) के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में
डॉ. संदीप कुमार और
बूथ संख्या 160-164 व 167 से 171 तक (गांव महराणा व मातन )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में डॉ. अजय कुमार, बूथ संख्या 165 से 166 औऱ 176 से 183 तक (गांव रेवाड़ी खेड़ा, छुड़ानी व दुल्हेड़ा )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में डॉ जितेंद्र सिंह और
बूथ संख्या 172 से 175 व 184 से 186 तक (गांव सिलौठी, खरमान, डाबौदा खुर्द )के वोटर एसडीएम कार्यालय बेरी में दीपक कुमार से सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त सभी सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को उनके निर्धारित क्षेत्रों में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रारूप मतदाता सूची को लेकर जारी किया गया शेड्यूल
एसडीएम रेणुका नांदल ने बेरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में संशोधन करवाना है तो वे 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर अपने बूथ से संबंधित सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत करें। सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
