Haryana में कांवड़ यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, इस दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन

 
 Haryana में कांवड़ यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, इस दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन

हरियाणा में हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

दरअसल इस श्रावण महीने में शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में सड़को पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाती है। इससे यातायात प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली-गुरुग्राम के रास्ते राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद सहित अन्य स्थानों की ओर जाने वाले भारी वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी निर्देश 9 अगस्त से 11 अगस्त तक लागू रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित रूट का पालन करें और शहर के अन्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से भारी वाहन न ले जाएं। पुलिस ने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।