हरियाणा के रेवाड़ी में माजरा में AIIMS में 50 MBBS सीटों पर एडमिशन की मंजूरी- आरती राव

 

 

चंडीगढ़ , 31 अगस्त - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में मौजूदा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन की मंजूरी मिल गई है।

 

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

 

आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा में केंद्र सरकार के एम्स  से जुड़े दो प्रमुख संस्थान  झज्जर के बाढसा में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और रेवाड़ी के माजरा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हैं।

 

झज्जर के बाढसा में स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट एम्स नई दिल्ली का दूसरा कैंपस है। यह कैंसर के इलाज के लिए समर्पित एक टर्शियरी-केयर (विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा) संस्थान है। यह कैंसर के इलाजरोकथामशुरुआती पहचानरिसर्च और मानव संसाधन विकास के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में काम करता है।

 

इसके अलावारेवाड़ी के माजरा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देश के 22वें एम्स के तौर पर एक मेडिकल कॉलेज और 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थानके रूप में स्थापित किया जा रहा है। भारत सरकार ने मौजूदा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इस संस्थान में 50 एमबीबीएस विद्यार्थियों के एडमिशन की मंजूरी दे दी है।