समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 
 समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हिसार, 06 जुलाई।
अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समय पर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में गांव बुड़ाक निवासी धूप सिंह द्वारा हरे पेड़ काटने पर जान से मारने की शिकायत व गांव डाया में राजकुमार गांव के पूर्व सरपंच द्वारा गांव के मंदिर में हुई चोरी संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने पुलिस विभाग को आगामी कारवाई करने के निर्देश दिए। गांव मात्रश्याम निवासी एक प्रार्थी द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने पर मुआवजा न मिलने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या को दूरूस्त करने की हिदायत दी। इसी प्रकार गांव सदलपुर निवासियों द्वारा गांव की सडक़ की पैमाईश कर उसका निर्माण करवाने संबंधी मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सडक़ की पैमाईश व निर्माण कार्य करने को कहा। गांव बहबलपुर के एक प्रार्थी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी दिलवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए। गांव लाडवा निवासी रघुवीर सिंह द्वारा गांव की गलियों से अवैध कब्जे  हटाने व नालियों को साफ करवाने संबंधी मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को आगामी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए।
गांव शाहपुर निवासी सत्य सिंह द्वारा उसकी जमीन पर बार बार पैमाइश के लिए नोटिस भिजवाकर तंग करने व उसकी जमीन पर दोबारा पैमाइश करने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसकी जमीन की पैमाइश करने की हिदायत दी।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागें के अधिकारी उपस्थित रहें।