एडीसी अर्पित संगल ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

 
 एडीसी अर्पित संगल ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

सिरसा, 13 जुलाई।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में कुल 18 शिकायतें आई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के निवारण का सशक्त माध्यम है। अधिकारी जनशिकायतों को गंभीरता से लेे हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।