एडीसी अर्पित संगल ने ओटू वियर का किया औचक निरीक्षण

 
एडीसी अर्पित संगल ने ओटू वियर का किया औचक निरीक्षण

सिरसा, 8 मई। आगामी बारिश के मौसम के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने शुक्रवार को ओटू वियर, हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन क्षेत्र तथा गांव तलवाड़ा के पास घग्गर नदी के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आगामी दिनों में घग्गर नदी के जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान, मशीनरी की उपलब्धता, तटबंधों की मजबूती तथा जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर घग्गर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा, एसडीओ रघुबीर शर्मा तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 एडीसी अर्पित संगल ने ओटू वियर का किया औचक निरीक्षण

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गत वर्षों में घग्गर नदी में ज्यादा पानी आने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई थी, ऐसे में अभी से सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करें। जहां पर भी कटाव की अधिक संभावना बनती है, वहां पर मिट्टी आदि डालकर तटबंधों को मजबूत किया जाए। पुलों के आसपास सफाई सही ढंग से हो, ताकि इनमें पानी बहाव की क्षमता बढ़ सके।

 एडीसी अर्पित संगल ने ओटू वियर का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में ऊपरी इलाकों से अधिक पानी आने की स्थिति में सुरक्षा एवं राहत प्रबंधों की आगामी तैयारी पूरी कर लें। सभी तटबंधों, ड्रेनों एवं जल निकासी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। एडीसी ने कहा कि जहां भी तटबंधों की मरम्मत या मजबूतीकरण का कार्य समय रहते किया जाए।