Haryana News: हरियाणा के इस जिले से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए शुरू हुई एसी बसें, जानें टाइमिंग

 
AC buses started from this district of Haryana for Chandigarh and Gurugram
Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जींद डिपो की ओर से गुरुग्राम और चंडीगढ़ के लिए नई HVAC बस सेवा शुरू कर दी है। जिसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं कि इन बसों की टाइमिंग क्या है।

जींद से गुड़गांव के लिए ये है बस की टाइमिंग
-पहली एसी बस सुबह 7:50 बजे
-दूसरी एसी बस दोपहर 12:35 बजे 

गुड़गांव से जींद वापसी के लिए ये है बस की टाइमिंग
-पहली एसी बस दोपहर 12 बजे (गुड़गांव से कैथल)
-दूसरी एसी बस शाम 4:40 बजे (जींद तक)

जींद से चंडीगढ़ के लिए ये है बस की टाइमिंग
-पहली एसी बस सुबह 7:50 बजे
-दूसरी एसी बस सुबह 10:50 बजे
-तीसरी एसी बस दोपहर 12 बजे 

चंडीगढ़ से जीन्द वापसी के लिए ये है बस की टाइमिंग
-पहली बस: दोपहर 12:52 बजे
-दूसरी बस: शाम 3:50 बजे
-तीसरी बस: शाम 5:00 बजे
(चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित बस स्टैंड से रवाना)