हरियाणा में AAP नेता को गाड़ी से उड़ाया, फिर किए हथोड़े से ताबड़तोड़ वार

 
हरियाणा में AAP नेता को गाड़ी से उड़ाया, फिर किए हथोड़े से ताबड़तोड़ वार
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में कार सवार बदमाशों ने AAP नेता को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, टक्कर लगते ही सुरजीत बाइक सहित कई फीट हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे। उनकी पगड़ी भी सड़क पर ही गिर गई। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक हमलावर ने गाड़ी से हथोड़ा निकालकर सुरजीत पर ताबड़तोड़ कई वार किए। दो अन्य हमलावरों ने जमकर लाठियां बरसाईं। सुरजीत जान बचाने के लिए जैसे ही सड़क पर दौड़ा, आरोपियों ने फिर हमला किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। हमले में सुरजीत के सिर, हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई है। एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। Haryana News

गांव लौटते समय हमला

मिली जानकारी के अनुसार, AAP नेता सुरजीत सिंह बेगू 21 अप्रैल को सिरसा आए थे। रात करीब 9 बजे वापस शाहपुर बेगू गांव लौटते समय नोहर रोड पर कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद उन पर लाठी- डंडों से हमला किया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सुरजीत ने बताया कि वह हमला करने वालों को नहीं जानते। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वीडियो में भी आरोपियों के चेहरे दिख रहे हैं। अगर, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो जल्द ही पार्टी से इस बारे में बात करेंगे।