Aaj Ka Mausam: हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली- एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में तेज आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 4 और 5 अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
यूपी में गिरेगें ओले
आईएमडी के अनुसार ईरान के पास सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है, जिस कारण 3 अप्रैल को यूपी के कई जिलो में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. हवा 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिस कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट
IMD के अनुसार आज बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 अप्रैल के बाद आंधी, बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में बारिश के आसार नहीं हैं. राज्य में 5 से 7 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव होगा.
एमपी-राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?
एमपी के कई जिलों में कल बारिश के साथ ओले भी गिरे थे. मौसम विभाग ने कहा कि है राज्य के कई जिलों में 5 अप्रैल तक बारिश होने और ओले गिरने के आसार है. आज भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है.
वहीं राजस्थान में भी तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के मौसम में यह बदलाव 8 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
