Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 21 अगस्त का राशिफल 

 
Aaj ka Rashifal 21 August 2025 horoscope today
Aaj Ka Rashifal: आज दिन गुरुवार है और तारीख 21 अगस्त है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि के लिए आज का राशिफल 

आज भाग्योदय संभव है। सहकर्मी आगे बढ़कर आपके सहयोग करेंगे। आज आप साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। इससे आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, जानबूझकर कुछ लोग  आपको भ्रमित करेंगे। इसलिए किसी के झांसे में न आएं। 

वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल 

आज आपका रुकी हुई कोई  योजना फिर से शुरू हो सकती है। समय पर काम पूरा करना आपके लिए चुनौती बन सकता है। व्यापारिक लाभ की स्थिति बनेगी। अटका हिंसा धन मिलने के आसार हैं। आज नए सौदे हाथ आने से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल

आज प्रसन्नता के साथ आपके दिन की शुरुआत होगी। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार से आपको राहत मिलेगी। परिचितों के कारण आपको व्यापार में 
नुकसान हो सकता है। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है।

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल

आज घर में बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। खर्च की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। वहीं अधिकारी आपकी लापरवाही से नाराज हो सकते हैं। आप पर आज जल्दी काम निपटाने का दबाव बनेगा।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल 

आज लम्बे समय से जो आपके काम अटके हुए थे, उनके समाधान का मन बनेगा। आज धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने होंगे। आकस्मिक समस्या आने से आपका मन अशांत रहेगा।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल 

आज सोच-समझकर योजना में निवेश करें। इससे आपको लाभ होगा। नए संपर्क आपकी तरक्की में सहायक रहेंगे। अपने मधुर व्यवहार से आप सबको प्रभावित कर लेंगे। आज दुविधा प्रगति में बाधक रहेगी। पुराने मामले आज सुलझेंगे। जिससे आपकी चिंता खत्म होगी ।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल 

आज समय आपके पक्ष में होगा। जिसके चलते थोड़े प्रयास में ही बड़ी सफलता मिलेगी। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। आज आप धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके विरोधी उलझने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल 

आज व्यर्थ के झगड़ों से मन दुखी रहेगा। आपकी योजना पहले ही उजागर होने से पूरी होना मुश्किल हो जाएगा। उधार दिया धन वसूलने से आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। 

धनु राशि के लिए आज का राशिफल 

 आज रुके हुए काम सहज ही पूरे होंगे। अपनी ताकत को सकारात्मक दिशा दें,इससे आपके करियर में बेहतर सफलता मिलेगी। हालांकि, आज बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। आज रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि के लिए आज का राशिफल 

 आज सबको साथ लेकर चलने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। युवाओं को करियर में नए लक्ष्य हासिल होंगे। आयात और निर्यात अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि, आज मेहनत के बावजूद लाभ मिलना मुश्किल है।

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल 

 आज संपर्कों का लाभ लेने में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़कर खुशी होगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।

मीन राशि के लिए आज का राशिफल 

आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। भूमि-भवन और ऑफिस के रखरखाव पर बड़ा खर्च संभव है। आज आपको कारोबार में नए सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा।