हरियाणा में सैर पर निकले युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस  

 
हरियाणा में सैर पर निकले युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस  
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार सुबह यमुनानगर में सैर पर निकले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव के आसपास सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके सामने बाइक रोकी और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। Haryana News

बोल नहीं पाता था

जानकारी के मुताबिक, सतनाम गांव में अकेले रहते थे। वो बधिर थे (बोल नहीं सकता था)। उनका बेटा और पत्नी बाहर रहते हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ में रंजिश की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। Haryana News

पूर्व सरपंच बोले-

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने कहा कि सतनाम सिंह बोलने में असमर्थ था और रोजाना सुबह सैर करने के लिए जाया करते थे। हत्या किसके द्वारा और क्यों की गई, इस बारे अभी उन्हें भी कोई अंदाजा नहीं है। गांव में पहले कुछ वारदातें हुई हैं, जिससे पुरानी रंजिश होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। Haryana News

ग्रामीण बोले-

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान बाहर से धमाके की आवाजें आईं। उन्हें लगा शायद किसी के वाहन का टायर फट गया। वह तुरंत घर से बाहर निकले तो देखा कि गांव का ही सतनाम उनके घर के आगे खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने तुरंत इस बारे शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। राजकुमार ने कहा कि उसके घर से बाहर निकलने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे। Haryana News

DSP बोले-

मिली जानकारी के अनुसार, DSP रजत गुलिया ने कहा कि सुबह करीब पौने छह बजे SHO थाना छप्पर को सूचना मिली थी कि बाल छप्पर में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर सतनाम का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।