Haryana: हरियाणा में ACB थाने के बाहर युवक ने की आत्महत्या, जांच जारी...
Jun 8, 2025, 13:46 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित ACB थाना के गेट के पास एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। Haryana News जानकारी के मुताबिक, शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा गया है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। हाल ही में दर्ज लापता लोगों की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
