Haryana News: हरियाणा में महिला ने एकसाथ दिया दो बेटी और दो बेटों को जन्म, पहली बार बनी मां, पति बोला-ये चमत्कार है

 
Haryana News: हरियाणा में महिला ने एकसाथ दिया दो बेटी और दो बेटों को जन्म, पहली बार बनी मां, पति बोला-ये चमत्कार है
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला के चारों बच्चे स्वस्थ है। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। खास बात ये है कि 24 साल की महिला पहली बार मां बनी है और घर में नन्हे चार मेहमान आने से परिवार के लोग काफी खुश हैं और डिलीवरी के बाद अपनी बहू का पूरा ध्यान रख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिरसा के टीटू खेड़ा गांव का है। यहां रहने वाले सोनू की शादी पिछले साल 2024 में ऐलनाबाद के केशुपुरा गांव की रज्जो के साथ हुई थी। सोनू खेतीबाड़ी और मजदूरी करने का काम करता है। सोनू के परिवार में 6 सदस्य हैं। जिसमें उसकी पत्नी रज्जो, मां राज रानी, भाई कर्ण, बहन सुनीता और दादी गुड्‌डी देवी। वहीं सोनू के पिता की कुछ सालों पहले ही मौत हो चुकी है। खबरों की मानें, तो पहली बार पिता बने सोनू ने बताया कि उन्होंंने अपनी पत्नी की जांच प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने सिरसा के सरकारी अस्पताल में कराई थी। जहां पर डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया और बताया था कि रज्जो के पेट में तीन बच्चे हैं। सरकारी डॉक्टरों की बात पर सोनू को यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने 2 से 3 बार प्राइवेट अस्पतालों में जाकर भी जांच कराई। जहां डॉक्टरों ने कहा कि तीन नहीं बल्कि चार बच्चें हैं। ऐसे में रज्जों को देखभाल और परहेज की काफी जरूरत है। तभी बच्चे और उनकी मां स्वस्थ रह पाएंगी। सास ने रखा पूरा ध्यान खबरों की मानें, तो चार बच्चों की मां रज्जो ने बताया कि जब चार बच्चों का पता पूरे परिवार को चला तो सब देखभाल में लग गए। सास ने तो साफ कह दिया था कि तुम बस अपना और बच्चों का ध्यान रखो। बाकी सारा काम हम संभाल लेंगे। 14 मई को अस्पताल में कराया गया था रज्जो को भर्ती  बताया जा रहा है कि सोनू और उसके परिवार ने 14 मई को रज्जो को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। डिलीवरी भी इस दिन होनी थी। इसलिए पूरा परिवार दुआ कर रहा था कि सब ठीक हो जाए। 14 मई को ही सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के समय रज्जो की ब्लीडिंग ना रुकने से ओटी में सब घबरा गए थे।हालांकि, बाद में सब ठीक हो गया। 20 दिन बाद चारों बच्चे हुए डिसचार्ज बताया जा रहा है कि डिलीवरी होने के बाद रज्जो को करीब 3 दिन ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन बच्चों को अस्पताल की ही नर्सरी में रख लिया गया था। इसके बाद रज्जों को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 4 जून को मां और बच्चों को साथ में छुट्टी दे दी गई। अब रज्जों और उसके चारों बच्चे घर में है और सभी स्वस्थ है। सोनू बोला किसी चमत्कार से कम नहीं महिला के पति सोनू का कहना है कि ये उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। ये भी पढें- हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जमीनों की रजिस्ट्री कराने के लिए करना होगा ये काम