फरीदाबाद के सीही गांव बड़ा हादसा, खुले बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची 

 
 फरीदाबाद के सीही गांव बड़ा हादसा, खुले बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची 

फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खेलते समय तीन साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रिस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सीही गांव में शाम करीब 7 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तीन साल की नेहा बोरवेल के पास खड़े एक ट्रैक्टर पर चढ़कर खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह लगभग 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बताया जा रहा है कि बोरवेल नगर निगम का था और करीब 10 साल से बंद था। कुछ दिन पहले ही इसका ढक्कन हटाया गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही बोरवेल के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव टीम बोरवेल के आसपास खुदाई समेत अन्य जरूरी प्रक्रिया के जरिए बच्ची तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।