हरियाणा में नौकरियों को लेकर नई पॉलिसी होगी लागू, अब लोगों को नौकरी देने सरकार देगी इतना पैसा
मिली जानकारी के अनुसार, अब पॉलिसी में 5 लाख करोड़ निवेश और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे कैबिनेट में पास कर लागू करने की तैयारी है। नई पॉलिसी में MSME या छोटे की बजाए बड़े उद्योगों पर फोकस होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सरकार इस पॉलिसी में हरियाणा के लोगों को ही रोजगार देने वाली कंपनियों की सालाना प्रोत्साहन राशि 36 से 48 हजार की बजाए एक लाख रुपए कर रही है। यदि कोई कंपनी स्थानीय महिलाओं, एससी व दिव्यांगों को नौकरी देगी तो सरकार उसे सालाना 1.2 लाख रुपए की राशि देगी। जानकारी के मुताबिक, 25 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार हरियाणा के युवाओं को मिला तो उसे अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। अब जो कंपनी जितने ज्यादा कर्मचारी हरियाणा के लगाएगी, उसे उतनी ज्यादा सब्सिडी देने की नीति पर सरकार काम करेगी। Haryana News
मिलेगी 50% सब्सिडी
मिली जानकारी के अनुसार, रिसर्च सेंटर बनाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। लार्ज इंडस्ट्री को 10 करोड़ तो मेगा या अल्ट्रा मेगा कंपनियों को 50 करोड़ रुपए तक दिए जाएंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यदि कोई कंपनी अपना नेशनल स्तर का पेटेंट करा लेती है तो उसे 50 लाख और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट होने पर एक करोड़ रुपए का ईनाम राज्य सरकार देगी।
