Haryana: हरियाणा के बस यात्रियों को बड़ी राहत, इस जिले में बनेगा नया बस अड्डा
Jun 15, 2025, 15:52 IST
Haryana: हरियाणा में सोनीपत वालों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। शहर के यात्रियों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए शहर के बाहर एक नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। इस बस अड्डे को प्राइवेट-पब्लिक-पार्टनरशिप (PPP) मोड में तैयार किया जाएगा। ताकि यात्रियों को खाद्य कोर्ट, शापिंग कॉम्प्लेक्स जैसे अन्य बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस बस अड्डा बनाने के लिए सेक्टर-7 में जगह दी गई थी। बता दें कि 4.06 एकड़ ग्रीन बेल्ट में था, लेकिन एक एकड़ से अधिक सड़क के लिए था। ऐसे में अब अड्डा निर्माण की संभावनाएं यहां बहुत कम हैं।
