हरियाणा के हिसार में होटल डिजायर में लगी भीषण आग, AC भी लगे फटने
May 6, 2026, 17:34 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल डिजायर में आग लगने की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, देखते ही देखते आग होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि होटल में लगे AC फटने लगे। बाताया जा रहा है कि नीचे खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। जिसके बाद लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को हटाया। आग इतनी तेज है कि 5 KM दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता है।
