हरियाणा के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, नामी कंपनियों में मिलेगी सीधी नौकरी
प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले के दौरान कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का इंटरव्यू एवं लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन संबंधित कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए किया जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ रिज्यूमे, सभी शैक्षणिक दस्तावेजों जैसे मैट्रिक एवं आईटीआई पास प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं फोटो कॉपी तथा पांच पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रधानाचार्य ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे पहले से ही किसी भी नजदीकी आईटीआई में जाकर अप्रेंटिसशिप पोर्टल Apprenticeship India पर अपना पंजीकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने से चयन प्रक्रिया में आसानी होगी और अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने आईटीआई पास युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।
