8th Pay Commission: क्या फिटमेंट फैक्टर से सच में बढ़ेगी सैलरी, फटाफट करें चेक
8th Pay Commission: मार्च का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में सरकारी गलियारों में 8वें वेतन आयोग की चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय कर्मचारियों की नजर इसी बात पर टिकी है कि नया आयोग आने के बाद उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोत्तरी होगी। फिटमेंट फैक्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि अगर फिटमैंट फैक्टर 2.8 या 3 के पार गया, तो सैलरी में 150 फीसदी उछाल आएगा।
फिटमेंट फैक्टर: सिर्फ एक गुणांक या सैलरी की चाबी?
फिटमेंट फैक्टर वह नंबर है जिससे आपकी बेसिक सैलरी को गुणा किया जाता है। ताकि नई बेसिक पे तय की जा सके। कर्मचारियों का अनुमान है कि अगर यह नंबर 2.5 से बढ़कर 2.8 हो गया तो वेतन में कई गुना बढ़ोत्तरी होगी।
सच्चाई यह है
फिटमेंट फैक्टर लागू होने के बाद जो नई रकम बनती है वह आपकी कुल सैलरी में बड़ी बढ़त को दर्शाती है, लेकिन उसमें से वह डीए घटा दिया जाता है जो आप पहले से पा रहे थे। ऐसे में कर्मचारी जिसे 150% की ग्रोथ समझ रहे हैं, वह असल में शुद्ध रूप से 20% से 35% के बीच की बढ़त ही होती है।
8th Pay Commission से क्या हैं वास्तविक उम्मीदें?
वर्तमान में डीए 50% की सीमा को पार कर चुका है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग के गठन के समय इसे बेसिक पे में शामिल किया जाना तय है। कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर को 3.68 रखने की मांग कर रहे हैं।
