हिसार में एसआईआर अभियान के तहत 87.12 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण : उपायुक्त महेंद्र पाल
हिसार, 21 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अभी तक कुल 13 लाख 70 हजार 766 मतदाताओं में से 11 लाख 94 हजार 157 मतदाताओं का ब्यौरा डिजिटाइज किया जा चुका है, जोकि कुल मतदाताओं का 87.12 प्रतिशत है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल ने यह जानकारी दी। वीसी के उपरांत उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त्रुटिहीन बनाने की हिदायत दी। मतदाता सूची में पात्र मतदाता छुटने नहीं चाहिए। सभी अधिकारी पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गंभीरता से काम करें। इससे पूर्व
मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित तथा अन्य अपात्र मतदाताओं के नाम की गहनता से जांच हो। उन्होंने ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश दिए कि वे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा सर्वे कार्य की निरंतर समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि 24 जुलाई से पूर्व अपना एन्यूमरेशन फार्म अवश्य अपने बीएलओ को जमा करवाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, चुनाव तहसीलदार जगदीप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
