Haryana : हरियाणा में 7596 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सैनी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Jul 3, 2025, 06:36 IST
Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से ग्रुप-D के रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार देर रात ग्रुप-डी के 7596 पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि ग्रुप-डी की अक्टूबर 2023 में परीक्षा हुई थी। बीते वर्ष अक्टूबर से ही अभ्यर्थी लगातार परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे थे। HSSC की तरफ से परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया जा रहा था। मंगलवार को भी प्रदेशभर के कई जिलों से पहुंचे आवेदकों से आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मुलाकात करके परिणाम घोषित करने की मांग की थी, तब चेयरमैन ने जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था।
