हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत, कई घायल 

 
 हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत, कई घायल 

 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कुरुक्षेत्र से राजस्थान जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।

मिली जानकारी के गुरुवार को करीब 30 श्रद्धालु कुरुक्षेत्र के कलाल माजरा सेक्टर-30 से राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी मंदिर जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर- ट्राली कुरुक्षेत्र- कैथल रोड पर पिंडारसी गांव में बस अड्डे के पास पहुंची तो ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में लकड़ी से भरी एक ट्रॉली श्रद्धालुओं की ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला और तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां डॉक्टरों ने 4 महिलाओं और दो बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में लीला देवी (58), बाला देवी (50), बहोती देवी (60), अंजली (25), अंजली की डेढ़ वर्षीय बेटी सीरत और एक बच्चा शामिल है। अभी कई लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है।