हरियाणा में मार्केट कमेटी सचिव समेत 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, जाने वजह ?
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा की अनाज मंडी में बाजरा खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसके चलते
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सचिव समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मार्केट कमेटी सचिव विद्या सागर, लेखाकार तेजवीर, सुपरवाइजर राकेश, सुपरवाइजर चतुर्भुज और ऑक्शन रिकॉर्डर सतीश पर गाज गिरी है।
इन सभी निलंबित कर्मियों का हेडक्वार्टर पंचकूला स्थित सीएमईओ कार्यालय में निर्धारित किया गया है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के दादरी दौरे पर किसानों ने जांच की मांग उठाई थी।
किसानों की शिकायत पर उपायुक्त मनदीप कौर ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
