यूपी-हरियाणा पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत, KMP पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

 
यूपी-हरियाणा पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत, KMP पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
Naya Haryama : KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा होने खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार सुबह हरियाणा के नूंह में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत हो जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 2 सब इंस्पेक्टर, 2 सिपाही और एक व्यक्ति शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास इनकी गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किडनैपिंग केस के एक मामले में रेड करने जा रहे थे। किडनैपिंग करने वाले का भाई भी इनके साथ ही था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद इनके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया। Haryana News

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। Haryana News

इस थाने में तैनात थे

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से पुलिस को एक यूपी पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव का है। SI सत्यभान, सिपाही अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है। चारों पुलिसकर्मी जालौन के उरई थाने में तैनात थे। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पांचों जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में जा रहे थे, यह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी देखने में बिल्कुल नई लग रही है।

एक्सीडेंट पर DSP की 2 बातें…

पांचों की मौके मौत

मिली जानकारी के अनुसार, तावड़ू DSP अभिमन्यु लोहान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि स्कॉर्पियो (नंबर HR 31V 750) में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। Haryana News

पता लगा रहे

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतकों में चार पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निवासी थे, जबकि एक व्यक्ति आम नागरिक था। जिस वाहन से टक्कर हुई, उसके बारे में अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना कैसे हुई और वाहन कहां से आ रहा था।