हरियाणा में 3 साल की बच्ची संग परिवार का सुसाइड, फंदा लगाकर दी जान
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था। Haryana News
रिटायर्ड पुलिसकर्मी का परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।
