हरियाणा में रोडवेज फ्लाइंग को मिले 34 यात्री बिना टिकट, विभाग ने कंडक्टर को किया सस्पेंड

 
हरियाणा में रोडवेज फ्लाइंग को मिले 34 यात्री बिना टिकट, विभाग ने कंडक्टर को किया सस्पेंड
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा डिपो में टिकट गबन और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हालात ऐसे हैं कि चालक-परिचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। डिपो की GM उड़नदस्ता टीम ने महज दो दिनों में गबन के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है, जिसके बाद विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।   

मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला 22 अप्रैल का है। कालांवाली से डबवाली के बीच हस्सू गांव के पास बस को रोककर चेकिंग की गई। जांच के दौरान बस में सवार 34 यात्री बिना टिकट पाए गए। इंस्पेक्टर अशोक के अनुसार, कंडक्टर के बैग से 370 रुपये अतिरिक्त भी बरामद हुए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनसे किराया तो लिया गया लेकिन टिकट जारी नहीं किया गया। मामले की रिपोर्ट GM को भेजी गई, जिसके बाद कंडक्टर जाकिर हुसैन को सस्पेंड कर दिया गया। इसकी पुष्टि GM कुलदीप जांगड़ा ने की है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसी दिन दूसरा मामला चंडीगढ़-सिरसा रूट पर चल रही एक लीज बस में सामने आया। यहां चालक पर यात्रियों से 400 रुपये लेकर सामान ढोने का आरोप लगा है। यह मामला भी जांच के दायरे में है और संबंधित कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, तीसरा मामला 23 अप्रैल की रात का है, जब दिल्ली से हिसार आ रही सिरसा डिपो की बस में अनियमितता पकड़ी गई। बस कंडक्टर अंकित पर 700 रुपये लेकर सामान लाने का आरोप है। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामले की रिपोर्ट यातायात शाखा को भेज दी गई है। इस पर GM स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।