हरियाणा में 30 हजार कर्मचारी आज से हड़ताल पर; सरकार अलर्ट, कर्मचारियों ने रखी ये मांग 

 
हरियाणा में 30 हजार कर्मचारी आज से हड़ताल पर; सरकार अलर्ट, कर्मचारियों ने रखी ये मांग 
Naya Haryana : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधियों और शहरी निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा के साथ बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी, जिसके बाद संघ के नेताओं ने दो टूक कहा कि जब जब तक सरकार भेदभाव समाप्त कर सफाई सीवर के काम से ठेका समाप्त नहीं करेगी, ठेके में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर कर न्यूनतम वेतन 30,000 देने का पत्र जारी नहीं करेगी, तब तक उनकी हड़ताल खत्म नहीं होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिसके बाद 30 हजार सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल पर चले जाने का फैसला किया है। बैठक में आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा ने सफाई अभियान का हवाला देते हुए हड़ताल न करने की अपील की, लेकिन संघ नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हड़ताली कर्मचारियों की सैलरी काटने के आदेश उधर, वार्ता विफल होने के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। हड़ताल को लेकर शहरी निकाय विभाग की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें हड़ताल करने वाले कर्मियों के वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 2 मई तक मांगों का समाधान करने का रास्ता सरकार ने नहीं निकाला तो हड्ताल को आगे बढ़ाने का संघ फैसला करेगा। Haryana News

भूख हड़ताल शुरू

जानकारी के मुताबिक, मांगों के पूरी नहीं होने पर अब दमकल केंद्रों पर 5 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हो गई है। दमकल कर्मियों के अलावा प्रदेशभर के निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों को मानने के लिए सरकार आगे नहीं आ रही। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, दमकल कर्मियों की हड़ताल को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में नाराज दमकल कर्मियों के साथ निकाय कर्मियों ने भी 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।