हरियाणा में पूर्व सरपंच के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 बदमाशों ने किए 14-15 राउंड फायर
Apr 22, 2026, 08:51 IST
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार-बुधवार की रात हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे भूरे का माजरा गांव में पूर्व सरपंच ऋषि पाल के घर पर पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे 3 अज्ञात युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
