हरियाणा के इस शहर में लगेंगी 21 हजार नई स्ट्रीट लाइटें, सुरक्षा और सुविधा दोनों होगी बेहतर
CCMS भी लगाए जाएंगे
जानकारी के मुताबिक, स्ट्रीट लाइटों पर CMS लगाने का काम भी जारी है। 500 CMS लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पांच दूसरे चरण में 590 CMS लगाए जाएंगे। नगर निगम के XEN सचिन यादव ने बताया इन सभी लाइटों को GMDA के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी नियमित मॉनीटरिंग हो सके। मिली जानकारी के अनुसार, अगर कोई लाइट खराब होती है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ ही नगर निगम की इलेक्ट्रिकल विंग को भी मिलेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि शहर में वर्ष 2017 में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम एक कंपनी ने किया था और लगभग बीस हजार लाइटों को ही CCMS से जोड़ा गया था। कुल 1,405 CCMS पैनल लगाए जाने थे और सिर्फ 798 ही लगाए गए। अब नगर निगम चरणबद्ध तरीके से सभी स्ट्रीट लाइटों को गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी (GMDA) के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ेगा। Haryana News
मैनुअल कंट्रोल?
फिलहाल शहर में में 1 लाख 20 हजार स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद भी लगभग 92 हजार लाइटों का मैनुअल कंट्रोल हो रहा है। यानी शाम होते ही अगर इन लाइटों के बटन न दबाए जाएं तो अंधेरा रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, लाइटों को ऑटोमैटिक आन और आफ करने के लिए नगर निगम को लाइटों का रखरखाव कर रही कंपनियों से सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनीटरिंग सिस्टम (CCMS) पैनल लगवाने थे। लेकिन कई वर्ष बीतने के बावजूद काम नहीं हुआ और इन स्ट्रीट लाइटों को निगम या एजेंसी के कर्मचारी और स्थानीय लोग ही शाम होने के बाद चालू करते हैं। Haryana News
MOU को किया गया था रद
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने दस अक्टूबर 2017 को EESL से स्ट्रीट लाइटें और दस साल तक इन लाइटों का रखरखाव करने MOU साइन किया था। जुलाई 2028 तक कंपनी को लाइटों का रखरखाव करना था, लेकिन कंपनी और निगम के बीच लंबे समय तक भुगतान को लेकर विवाद चलता रहा और लगभग दो साल पहले यह MOU रद कर करके दो अन्य एजेंसियों को निगम ने रखरखाव का कार्य सौंप दिया। इसके कारण लाइटों का स्मार्ट सिस्टम अभी तक अटका हुआ था। Haryana News
1.20 हजार कुल स्ट्रीट लाइटें शहर में लगी हैं।
20 हजार लाइटें ही सीसीएमस से जोड़ी गई थी।
798 CCMS पैनल लगाए गए थे। Haryana News
500 CCMS पैनल अब लगाए जाएंगे।
50 हजार लाइटों को CCMS से जोड़ा जाएगा।
500 CCMS दूसरे चरण में लगाने की योजना है। Haryana News
क्या होता है CCMS?
जानकारी के मुताबिक, CCMS (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानीटरिंग सिस्टम) पैनल से एक साथ कई स्ट्रीट लाइटें जुड़ जाती हैं। जिससे सुबह और शाम को एक निर्धारित समय पर एक साथ लाइटें चालू हो जाती हैं और सुबह एक साथ बंद हो जाती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इससे बिजली की बर्बादी भी नहीं होती है और लोगों को सुविधा भी समय पर मिलती है।
