हरियाणा में 21 HPS अधिकारी जल्द बनेंगे आईपीएस, DPC बैठक में इन नामों पर लगी मुहर ?

 
हरियाणा में 21 HPS अधिकारी जल्द बनेंगे आईपीएस, DPC बैठक में इन नामों पर लगी मुहर ?
नया हरियाणा, चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 21 अधिकारी जल्द भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रमोट होंगे। डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक में 29 एचपीएस अफसरों के नाम रखे गए थे। इनमें 21 के नाम आईपीएस प्रमोशन के लिए तय हो चुके हैं। इनमें 2 एचपीएस सुमेर सिंह व तान्या सिंह का प्रमोशन प्रोविजनली करने का निर्णय हुआ है। सुमेर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित है। सुमेर सिंह का नाम 4 वर्ष की चयन सूची में है। यदि एक में नहीं तो फिर दूसरी सूची में विचार हो सकता है।

वहीं, तान्या के खिलाफ भी कार्यवाही लंबित है। सत्य निष्ठा का प्रमाण पत्र भी सरकार ने नहीं दिया है। दोनों की सीट रिजर्व रहेगी। नियमानुसार यह सीट 31 दिसंबर तक ही रिजर्व रहेगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कहना है कि अभी प्रमोशन की लेकर यूपीएससी को पत्र जारी करना है।

किसका, कौन से साल की सूची में आएगा नाम

चयन सूची-2020 के 5 पद है, जिसमें राजीव देशवाल, सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार व वीरेंद्र सिंह।

 चयन सूची-2021 में 4 पद है, जिसमें सुमेर सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह व जयबीर सिंह 

चयन सूची-2022 के 4 पद है, जिसमें सुमेर सिंह, ध्यान सिंह पूनिया, राजकुमार वालिया, ताहिर हुसैन और राजेश कुमार।

चयन सूची-2023 में 1 पद है, जिसमें सुमेर सिंह, रविंद्र कुमार।

चयन सूची-2024 में 4 पद है, जिसमें सुमेर सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह और सिद्धार्थ डांड़ा।

चयन सूची-2025 में 4 पद है, जिसमें ममता खरब, तान्या सिंह, करन गोयल व संदीप कुमार शामिल है।