20 साल का लड़का हुआ एक झटके में अरबपति, खाते में आएं 1 0,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से एक अजीबोगरीब मामला आया है। यहां एक 20 साल के युवक के खाते में अचानक स (10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299) 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये आ गए। जिसकी वजह से वह हैरान हो गया और उसने तुरंत मामले की जानकारी कोटक महिंद्रा बैंक में जाकर दी। बताया जा रहा है कि युवक का कोटक महिंद्रा बैक में सेविंग अकाउंट है। फिलहाल, युवक के बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है। जब उन्होंने बैंक के अधिकारियों के इस बारे में जानकारी दी तो वो हैरान रह गए। इसके बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी गई। जिसके बाद खाते को फ्रीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहींअधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह लेन-देन तकनीकी में त्रुटिकी वजह से हुआ या बैंकिंग गड़बड़ी थी या फिर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। अधिकारियों का कहना है कि इस इतनी बड़ी रकम का असली स्रोत पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।
नोएडा में 20 साल के दीपक के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 36 डिजिट की धनराशि आई है।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 4, 2025
ये रकम 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए बैठती है।
मेरा गणित थोड़ा कमजोर है। बाकी आप लोग गुणा-भाग कर सकते हैं।
फिलहाल इनकम टैक्स विभाग जांच कर रहा है। बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। pic.twitter.com/cLnZdMKozD