हरियाणा में आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, नूंह में स्कूल और घर की दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत

नूंह:भीषण गर्मी के बाद हरियाणा के मौसम में अब बदलाव देखने को मिला है। कल दोपहर तक लोग भीषण गर्मी के कारण बेहाल थे वहीं शाम से प्रदेश के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन राहत के साथ-साथ यह मौसम कहर बनकर भी टूटा है। गुरुवार की देर शाम नूंह में तूफान से टपकान गांव के सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दीवार गिरने से 5 छात्र उसके नीचे दब गए जिसमें मोहम्मद अयान की मौत हो गई जबकि 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा नूंह के चंदेनी गांव में घर की दीवार गिरने से 9 वर्षीय अनशेद नाम के एक छात्र की मौत हो गई।
 
 हरियाणा में आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, नूंह में स्कूल और घर की दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत

 नूंह: भीषण गर्मी के बाद हरियाणा के मौसम में अब बदलाव देखने को मिला है। कल दोपहर तक लोग भीषण गर्मी के कारण बेहाल थे वहीं शाम से प्रदेश के कई हिस्सों में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन राहत के साथ-साथ यह मौसम कहर बनकर भी टूटा है। गुरुवार की देर शाम नूंह में तूफान से टपकान गांव के सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दीवार गिरने से 5 छात्र उसके नीचे दब गए जिसमें मोहम्मद अयान की मौत हो गई जबकि 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा नूंह के चंदेनी गांव में घर की दीवार गिरने से 9 वर्षीय अनशेद नाम के एक छात्र की मौत हो गई।

तूफान के कारण कई मकानों की उड़ी छतें

तूफान के कारण हरियाणा के कई इलाकों में पेड़ टूट गए। राजस्थान की सीमा से सटे चोपटा क्षेत्र में तेज आंधी ने तबाही मचाई। 15 मिनट तक हुई बारिश ने भयंकर तूफान का रूप ले लिया। तूफान की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई मकानों की छतें उड़ गई। सौर ऊर्जा के शीशे टूट गए। कुम्हारिया रोड पर पेड़ उखड़ गए। कई पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए। रामपुरा ढिल्लो के आसपास ओलावृष्टि भी हुई। फतेहाबाद में जांडवाला बांगर में तूफान के चलते एक टावर टूट कर लटक गया। हिसार के घिराये-खरकड़ी मार्ग पर ग्राम पंचायत का स्वागत आंधी के कारण गिरा। कई जगहों पर बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। भिवानी में तेज हवा के कारण कई लोहे के शैड गिर गए। सिरसा के रानियां में खेतों में बवंडर उठता दिखाई दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया है।

हरियाणा के कई हिस्सों  बारिश को लेकर अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फिरोजपुर झिरका, मेवात में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। भिवानी के सिवानी, लोहारू के आसपास सिंधावा ओवरा, चरखी दादरी के झोझू कलां, हिसार के सदलपुर, बालसमंद, रेवाड़ी क्षेत्र के गोकुल गढ़, झज्जर के मातनहेल सहित कई अन्य क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। महेन्द्रगढ़ और अटेली में बारिश व ओलावृष्टि हुई। कुंड पाली के आसपास बारिश-ओलावृष्टि हुई। हरियाणा के कई अन्य हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी रहा। इस मौसम प्रणाली का शुक्रवार को भी असर देखने को मिलेगा। बारिश व ओलावृष्टि से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। हरियाणा में 24 घंटे में 7.5 डिग्री सैल्सियस तक दोपहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली।