मेगा रक्तदान शिविर में 177 यूनिट रक्त एकत्रित

 
- मेगा रक्तदान शिविर में 177 यूनिट रक्त एकत्रित

 रक्तदान मानवता की महान सेवा:- उपायुक्त सतबीर सिंह
- रक्तदाताओं एवं आयोजकों को दी बधाई
- छात्राओं एवं महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग
रोहतक, 8 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 177 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने शिविर के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रॉस, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवकों तथा सभी रक्तदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की महान सेवा है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आईटीआई के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। छात्राओं एवं महिला रक्तदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी शिविर की विशेष उपलब्धि रही।
  शिविर में सिविल अस्पताल एवं पीजीआईएमएस, रोहतक की मेडिकल टीमों ने रक्तदान प्रक्रिया की देखरेख की। सिविल सर्जन डॉ. कमला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. डिंपल, डॉ. प्रदीप, ब्लड बैंक इंचार्ज तथा रेड क्रॉस डीटीओ श्री रवि दत्त का विशेष सहयोग रहा। कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. एम. यादव, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार एवं डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. (डॉ.) नवीन कपिल ने रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों की सराहना की। शिविर का समन्वय एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अनिल डूडी एवं एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजीत कुमार ने किया। स्वयंसेवकों विक्रांत, गौरव, रितु एवं सिमरन ने भी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, रेड क्रॉस, मेडिकल टीमों, एनसीसी-एनएसएस, आईटीआई, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।