हरियाणा में ₹2.30 करोड़ कैश, 68 तोला सोना बरामद: नकली गोल्ड बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

 
हरियाणा में ₹2.30 करोड़ कैश, 68 तोला सोना बरामद: नकली गोल्ड बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
गुरुग्राम: 16 अप्रैल 2026`

▪️ धोखाधड़ी के मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्यवाही: श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम श्री व श्री हितेश यादव HPS, पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम के निर्देशन में निरीक्षक किनरेंद्र शर्मा प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

▪️ अभियोग का विवरण:

दिनांक 01.04.2026 को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 13.02.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने इसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए जिसको इसके द्वारा ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए वह भी असली थे। जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दिनांक 02.03.2026 को इसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए नकद जो इसने ब्याज पर लिए थे व करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे दिए। उपरोक्त सम्बन्ध में पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। 

▪️अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1. सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा, (गुजरात), 2. पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई, दिल्ली, 3. मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा (गुजरात) व ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है। आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि व पंकज शर्मा को दिनांक 12.04.2026 को गुरुग्राम से तथा आरोपी मनीष कमलेश शाह व आरोपी ईश्वर मारवाड़ी को दिनांक 15.04.2026 को गुजरात से गिरफ्तार किया।

▪️पुलिस पूछताछ : पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी लालच जगा कर पढे लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आरोपी प्रभुभाई गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है जो गरीब मजदूर का भेष बना कर घूमते  और अपने साथ में 5-6 असली सोने चाँदी के सिक्के रखते जिनको पैसे वाले लोगो को दिखा कर कहते है कि ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले है आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनको चेक कराकर मुझे बता दे की इनकी कीमत क्या है हम ग़रीब मजदूर लोग है अगर हम चेक कराने जाएंगे तो पुलिस हमे पकड़ लेगी । चेक कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय करते जिससे इतना मुनाफा होता देख लोगों के मन में लालच पैदा हो जाता और इसी लालच का फायदा उठा कर सोने का पानी चढ़ा हुआ तांबा दे कर हजारों किलोमीटर दूर भाग जाते हैं।

▪️ फिल्मी सितारे भी हो चुके हैं ठगी का शिकार :  गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी का काम करता आ रहा है जिसमें ज्यादातर वारदातें मुंबई व गुजरात की हैं।  ठगी के पैसों से आरोपी ने एक होटल PM भी खरीद रखा है  जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। क़रीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख व सलमान खान के पिता सलीम ख़ान के PA से 20 लाख रुपये ठग चुका है।  ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादिया कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।  प्रभुभाई  गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव मे अपनी बीवी पार्वती सोलंकी को टिकट दिला कर नामाकंन भरवा कर राजनीति मे अपना वर्चस्व जमाना चाहता था।

▪️ आरोपियों/अभियुक्तों का आप आपराधिक रिकॉर्ड : आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई के विरुद्ध पहले भी धोखाधडी के तहत 02 अभियोग महाराष्ट्र में तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत 07 मामले गुजरात में अंकित हैं।

▪️बरामदगी : पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 02 करोड़ 30 लाख 5,700 रुपए नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

▪️आगामी कार्यवाही : अभियोग में अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है