कालांवाली में आयोजित होने वाली यूथ मैराथन के 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर के रूट में बदलाव किया गया है।

 
 कालांवाली में आयोजित होने वाली यूथ मैराथन के 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर के रूट में बदलाव किया गया है।

पांच किलोमीटर की रन फॉर फन का यह रहेगा रूट
5 किलोमीटर की रन फॉर फन के प्रतिभागी परशुराम चौक से होते हुए बाईपास रोड पर पहुंचेंगे। यहां से नायरा पेट्रोल पंप के आगे से थाना रोड होते हुए मेन रोड पर पहुंचेंगे। इसके बाद धावक ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन के पास फाटक की ओर जाने वाले मार्ग से होते हुए कालांवाली गांव की तरफ से घूम कर वापस अनाज मंडी स्थित मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

दस किलोमीटर का नया रूट
10 किलोमीटर दौड़ के प्रतिभागी मुख्य आयोजन स्थल से रवाना होकर परशुराम चौक होते हुए बाईपास रोड से नायरा पेट्रोल पंप के सामने से थाना रोड के रास्ते और ब्रिज के ऊपर से होते हुए इसी मार्ग पर तारूआना गांव से 200 मीटर आगे से यू टर्न लिया जाएगा।
----
21 किलोमीटर की हाफ मैराथन का यह रहेगा रूट
21 किलोमीटर की हाफ मैराथन के धावक मुख्य आयोजन स्थल से परशुराम चौक होते हुए बाईपास रोड, नायरा पेट्रोल पंप के आगे से थाना रोड के रास्ते मैन रोड  पर आएंगे, यहां से ओवर ब्रिज के ऊपर से होते हुए कुरंगावाली गांव के पास (वृक्ष नंबर 142) से वापिस यू-टर्न लेंगे। दोनों श्रेणियां की दौड़ का ओवर ब्रिज से पहले ही फिनिश पॉइंट रखा गया है जहां पर टीम उन्हें रिसीव करेगी।