Haryana News: हरियाणा में BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को ग्रामीणों ने पीटा, SDO ऑफिस में उतारी थी सरपंच की पगड़ी

 
Haryana News: हरियाणा में BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को ग्रामीणों ने पीटा, SDO ऑफिस में उतारी थी सरपंच की पगड़ी
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां रतिया शहर में पंचायती राज विभाग के SDO का दफ्तर अखाड़ा बन गया। खबरों की मानें, तो गांव भुंदड़वास के सरपंच की पिटाई की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा और उसके समर्थकों की जमकर पिटाई की। खबरों की मानें, तो गांव भुंदड़वास के सरपंच सर्वजीत सिंह ने बताया कि वह SDO के ऑफिस में बैठे थे। उस दौरान BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा आए और उनके साथ धक्का मुक्की की। इसके बाद उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पगड़ी उतार दी। इसकी जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली तो वो तुरंत SDO ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने धर्मपाल शर्मा और उसके दो समर्थकों की जूतों और चप्पलों से जमकर धुनाई की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस PCR पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर पूर्व मंडल अध्यक्ष और उसके समर्थकों को छुड़वाया और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।