Haryana News: हरियाणा में इस पहलवान पर हुआ बड़ा एक्शन, WFI ने किया सस्पेंड, नोटिस भेजकर मांगा जवाब
Jun 1, 2025, 08:42 IST
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने कागजात में हेराफेरी करने पर रोहतक के पहलवान राहुल को नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही पहलवान को अस्थायी रूप से निलंबित भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ ने नोटिस में लिखा है कि पहलवान राहुल के कागजात में गड़बड़ी है। यह भारतीय कुश्ती संघ की आचार संहिता का उल्लंघन है। पत्र के अनुसार राहुल पहलवान ने साल 2013 में अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि 17 अक्तूबर, 1999 दिखाई थी और इस बाद में साल 2016 में आधार कार्ड को दोबारा अपडेट कर जन्मतिथि 17 अक्तूबर, 2001 दिखाई। इसके अलावा पहलवान के आवासीय राज्य में भी कई बार बदलाव किया गया है। पहलवान ने ऐसे किया आवासीय राज्य में बदलाव
- पहलवान राहुल ने 26 फरवरी, 2021 को निवास स्थान हरियाणा से दिल्ली किया गया।
