Haryana News : हरियाणा में आज तीन बड़े नेताओं की रैली, केजरीवाल, हुड्डा और दुष्यंत दिखाएंगे अपना दम

Naya Haryana : हरियाणा में आज सियासी रविवार है और आज कांग्रेस, जेजेपी और आप के बड़े नेता रैलियों के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। आज फतेहाबाद के टोहाना, रोहतक, कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में रैलियां होंगी। Haryana: हरियाणा के CM सैनी की ...

Haryana-News-Politics


Naya Haryana : हरियाणा में आज सियासी रविवार है और आज कांग्रेस, जेजेपी और आप के बड़े नेता रैलियों के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। आज फतेहाबाद के टोहाना, रोहतक, कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में रैलियां होंगी।

कुरुक्षेत्र में दुष्यंत की रैली

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला आज कुरूक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली को नव संकल्प रैली नाम दिया गया है। इस रैली के जरिए दुष्‍यंत चौटाला जीटी रोड बेल्ट पर वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

फतेहाबाद में सरपंचों के साथ हुड्डा

उधर, फतेहाबाद के टोहाना में डांगरा रोड स्थित संतोख कॉलोनी में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय पंचायती राज अधिकार बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

इस रैली में मंच पर नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान समेत अन्य नेताओं और सरपंच एसोसिएशन के लिए व्यवस्था की गई है, जबकि दर्शक दीर्घा में हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं।

हुड्डा के गढ़ में केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक में मंच से हुंकार भरेंगे। 

प्रदेश भर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक संदेश देकर जोश भरेंगे। इसके अलावा प्रदेश में वार्ड अध्यक्ष बनाये गये 11 हजार नये कार्यकर्ताओं को शपथ दिलायी जायेगी।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment