Haryana: हरियाणा में बारात चढ़ने से पहले दूल्हा हुआ गिरफ्तार, 8वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक पर गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। ...

Published

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक पर गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले युवक लड़की के घर में घुस गया और रात को लड़की बाथरूम करने के लिए गई तो युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। Haryana News

Haryana News जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। राजन की स्कूल के पास ही CSC की दुकान है। आज उसकी शादी थी। पिहोवा पुलिस ने राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर शादी से एक दिन पहले शनिवार रात उसे काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना सदर पिहोवा के एक गांव की महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पास 6 बच्चे हैं। उसकी नाबालिग बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में 8 क्लास में पढ़ती है। 29-30 जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ सो रही थी। Haryana News रात को उसकी बेटी उठकर बाथरूम करने के लिए चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो वह उसे देखने के लिए चली गई। यहां गांव का आरोपी राजन उर्फ राजू उसकी बेटी का दुष्कर्म कर रहा था।

उनको देखकर राजन मौके से फरार हो गया। बाद में उसकी बेटी ने बताया कि राजन पहले से ही बाथरूम में छुपा हुआ था। राजन ने उससे कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने बताया कि राजन उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। राजन के पास उसकी अश्लील वीडियो भी है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment