Haryana: हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में फिर एक बार बड़ी चूक, सुरक्षा घेरे में घुसा व्यक्ति

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर साने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में फिर एक और बार बड़ी चूक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज फरीदाबाद में रविवार को CM सैनी की सुरक्षा में दो बार चूक हुई। जानकारी ...

Published

Haryana: हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में फिर एक बार बड़ी चूक, सुरक्षा घेरे में घुसा व्यक्ति

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर साने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में फिर एक और बार बड़ी चूक हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज फरीदाबाद में रविवार को CM सैनी की सुरक्षा में दो बार चूक हुई। जानकारी के मुताबिक, पहले सीएम सैनी के वाहन की तरफ किसी ने मोबाइल फेंक दिया और फिर एक व्यक्ति ने उन्हें काला झंडा दिखाया।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सीएम भाजपा की मेयर उम्मीदवार प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रोड शो के ही दौरान एक व्यक्ति घुसा, उसने पहले अपने कपड़े उतारे और फिर सीएम के वाहन के सामने जाकर काला झंडा दिखाया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, चूंकी सीएम की सुरक्षा में कई जवान वहां पर तैनात थे इसलिए उसी समय उसे हिरासत में ले लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार,इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें व्यक्ति अपने कपड़े उतारता हुआ और फिर काला झंडा लहराता हुआ साफ नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले इसी रोड शो में नायब सैनी की तरफ किसी ने मोबाइल फेंक दिया। हालांकि, मोबाइल नायब सैनी तक नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, वह गाड़ी पर लगकर नीचे गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मोबाइल कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है, ‘ये जानबूझकर नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोग फूल बरसा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान किसी के हाथ से मोबाइल छूट गया। सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल उठा लिया था। इसके बाद उसे मालिक को सौंप दिया गया।’ हालांकि, पुलिस ने व्यक्ति की पहचान नहीं बताई।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, 19 फरवरी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में चूक हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार,पंजाब भवन के बाहर गेट बंद होने की वजह से उनके काफिले को 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था। नायब सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी थे।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment