Haryana Civic Election 2025: BJP ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी

चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़े ...


चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़े जाएंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस (Congress INC) ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और इसके लिए मेनिफेस्टो कमेटी गठित कर दी है।

BJP ने उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर ही होंगे, यह खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी स्पष्ट कर चुके हैं। पार्टी ने इच्छुक नेताओं से आवेदन मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी

निकाय चुनावों में मजबूती से उतरने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने एक मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व झज्जर से विधायक गीता भुक्कल करेंगी। इस कमेटी में रोहतक शहर से विधायक भारत भूषण बत्रा और आदमपुर से विधायक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश को भी शामिल किया गया है।

कौन-कौन है मेनिफेस्टो कमेटी में?

इस कमेटी में निम्नलिखित सदस्यों को जगह दी गई है:
 गीता भुक्कल (अध्यक्ष) – झज्जर से कांग्रेस विधायक
 भारत भूषण बत्रा – रोहतक शहर से कांग्रेस विधायक
 चंद्रप्रकाश – आदमपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व IAS अधिकारी
 विनय यादव – पूर्व IAS अधिकारी
 विजय प्रताप – कांग्रेस नेता
 बजरंग दास गर्ग – वरिष्ठ कांग्रेस नेता
 लखन सिंगला – कांग्रेस नेता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह के हस्ताक्षर वाला एक आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है, जिसमें मेनिफेस्टो कमेटी के गठन की जानकारी दी गई है।

BJP और कांग्रेस आमने-सामने

हरियाणा निकाय चुनावों में इस बार BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रही है, जबकि कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment