UP News: पति से भरा मन तो 25 साल के पोते के साथ भाग गई दादी, शादी कर पूरा किया हमेशा साथ रहने का सपना

UP News: कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, ये कभी भी किसी से भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां 4 बच्चों की मां और दादी की उम्र की महिला ने अपनी ...

Published

Grandmother ran away with grandson, got married for the third time at the age of 52

UP News: कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, ये कभी भी किसी से भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां 4 बच्चों की मां और दादी की उम्र की महिला ने अपनी पोते की उम्र के लड़के से इश्क लड़ा लिया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। यह शादी महिला की तीसरी शादी बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर का है। यहां चार बच्चों की 52 साल मां को इश्क को एक 25 साल के युवक से इश्क को हो गया। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में उसका पोता लगता है। इसके बाद महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर पोते के साथ फरार हो गई और दोनों ने शादी भी रचा ली है।

खबरों की मानें, तो करीब 10 दिन पहले बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती में रहने वाली महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई और इसके बाद दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में जाकर शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि  इंद्रावती की उम्र 52 साल है और उसने  20 साल पहले प्रतापपुर बेलवरिया के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद से शादी की थी। दोनों के एक बेटा और दो बेटे है। महिला ने चंद्रशेखर आजाद के साथ दूसरी शादी की थी। इससे पहली शादी से इंद्रावती को एक लड़की है। जिसकी शादी भी चंद्रशेखर ने 2 साल पहले ही की थी। बताया जा रहा है कि  कई सालों तक चंद्रशेखर आजाद के साथ रहकर इंद्रावती का उससे मोह भंग हो गया था। उसे फिर गांव में रहने वाले 25 साल के युवक आजाद से प्यार हो गया।

खबरों की मानें, तो आजाद रिश्ते में उसका पोता लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक ही गांव और एक ही जाति के है। इसलिए दोनों में दादी और पोते जैसा रिश्ता था। दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला दो दिन पहले ही पुलिस चौकी लहटोरवा तक भी पहुंचा था, लेकिन बीते रविवार को परिवार और समाज से बेखौफ दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली। वहीं, शादी की खबर लगने पर दोनों के परिवार और दलित बस्ती के लोगों ने उनका बायकॉट करने का फैसला किया है।

पति का आरोप मारने की रच रही थी साजिश

वहीं महिला के पति चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि दूसरे शहर में नौकरी करता है। इसी दौरान उसकी पत्नी का संबंध घर के बगल के ही आजाद से हो गया थे। जब वह घर लौट कर आया तो उसे पत्नी के अवैध सबंध का पता चला था। चंद्रशेखर का कहना है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी मिल कर उन लोगों को मारने का प्लान बना रहे थे। लेकिन, इसकी जानकारी उन्हें हो गई थी। इसलिए उनकी जान बच गई।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment